अवैध शराब और जुआ के खिलाफ कार्रवाई, कोतरारोड़ में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, जूटमिल और घरघोड़ा में खुड़खुड़िया जुआ रेड में दो गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। रविवार 29 जून को कोतरारोड़ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब बिक्री मामले में 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कोतरारोड़ थाना प्रभारी के निर्देशन में ग्राम तारापुर राजापारा मोहल्ला में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। मौके पर महिला भुरी बाई निषाद (31 वर्ष) अपने घर के सामने गली में महुआ शराब बेचते पकड़ी गई। उसके कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब (कीमत करीब 1500 रुपये) जब्त कर आरोपिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी दिन कोतरारोड़ पुलिस को कांटाहरदी निवासी गोपाल प्रसाद जायसवाल द्वारा अपने घर के आंगन में अवैध हाथ भट्टी की शराब बिक्री हेतु रखने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर रेड की, जहां आरोपी गोपाल प्रसाद जायसवाल (42 वर्ष) निवासी कांटाहरदी को 10 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।

जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1000 रुपये है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई। दोनों कार्रवाई में प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, जय प्रकाश सूर्यवंशी, आरक्षक शुभम तिवारी, संदीप कौशिक, शिवानंद प्रधान एवं महिला आरक्षक श्यामा सिदार शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *