होयोहातु पंचायत में 4 करोड़ 16 लाख से होगा तीन सड़कों का जीर्णोद्धार

2 Min Read

विधायक प्रतिनिधि व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के होयोहातु पंचायत में गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव ने तीन योजनाओं का भूमि पूजन किया। इस दौरान उन्होंने टोयबो से कोटसोना पथ का सुदृढ़िकरण कार्य जिसकी कुल लंबी 2.70 किलोमीटर, आरईओ पथ पदमपुर से दड़कादा तक पथ का सुदृढ़िकरण कार्य जिसकी कुल लंबी 1.70 किलोमीटर तथा बन्झारी से करंजडीह तक पथ का सुदृढ़िकरण कार्य जिसकी कुल लम्बाई 1.50 किलोमीटर हैं।

तीनों सड़क का निर्माण 4 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से होगी। सड़क का निर्माण आरईओ विभाग से किया जाएगा। इस दौरान दिउरी कैरा गुन्दुवा ने विधिवत पूजा अर्चना किया। पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़कर विधिवत सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन हुआ।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम ने बताया कि तीनों सड़कों का निर्माण होने से लांजी, होयोहातु, करंजडीह, जोम्बरो, जाम्बीरा, रेलोंग बुरुहातु, लोटा, बन्धुबेड़ा, सोड़ा, बारुदा, गडीकादा, बोरुली, सिकरबा, रेडसुईड, आड़ा, केदुबुरु, मरासुसुन, कोटसोना, कोमय आदि गांव के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। तीनों सड़क काफी जर्जर अवस्था में हैं।

जिसके बाद ग्रामीणों ने विधायक सुखराम उरांव को तीनों सड़कों की मरम्मत के लिए आवेदन किया था। विधायक सुखराम उरांव के प्रयास से सड़कों का टेंडर हुआ। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सन्नी उरांव, रामलाल मुण्डा, उप प्रमुख विनय प्रधान, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई, प्रदीप महतो, निराकर केराई, मुखिया रघुनाथ गुन्दुवा, जगन सिंह हांसदा, शिवराम गागराई, बागुर हांसदा, बहादुर लोहार, रमेश हेम्ब्रम, पंडेराम सिजुई, रमेश सोय, लव गागराई, तुराम हेम्ब्रम, अर्जुन हांसदा, गोन्डो हांसदा समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *