हनुमान जी की भक्ति में संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठ से हुआ झूम उठा शिव मंदिर कोटमी

Advertisement

गौरेला पेंड्रा मरवाही । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के द्वारा आयोजित हनुमान चालीसा पाठ 64 वा सप्ताह आज गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के कोटमी ग्राम में सम्पन्न हुआ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संकल्पित 108 हनुमान चालीसा का पाठ निरंतर जिले में प्रगति पर है इसी क्रम में आज संगीत में हनुमान चालीसा का पाठ व भजन मंडली के द्वारा भक्ति में भजन प्रस्तुति कर लोगों को मंत्र मुघ कर दिया इस भक्ति में वातावरण में पूरा पंडाल श्री राम के नारों से गूंज उठा इस कार्यक्रम में ग्राम कोटमी के आसपास के भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही नगर के राम भक्त, मातृशक्ति देवी स्वरूप बालिकाओं की उपस्थिति नन्हे मुन्ने बाल गोपाल राम भक्त सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य जी के भजन के साथ भजन मंडली के द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात भजन मंडलियों के द्वारा भक्ति मय प्रस्तुति के साथ संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला पदाधिकारी के साथ मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी के सदस्यों की उपस्थिति रही जिले में निरंतर सभी प्रखंडों में मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ निरंतर गतिमान है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *