हत्या के मामले मे सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, आरोपी पति किया गया गिरफ्तार

3 Min Read
Advertisement

थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

चरित्र शंका की वजह से आरोपी द्वारा मृतिका कों टांगी से प्राणघातक वार कर कारित की गई थीं हत्या

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त टांगी किया गया जप्त

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 16/04/25 को शाम के समय थाना कमलेश्वरपुर पुलिस टीम कों जरिये मोबाईल के सूचना मिला कि ग्राम नर्मदापुर, खालपारा में खेल साय खोखसा के द्वारा अपने पत्नी मुडई बाई को आचरण में शंका कर गला में धारदार टांगी से मारकर हत्या कर दिया है कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर घटनास्थल ग्राम नर्मदापुर, खालपारा पहुंचकर देखा गया

जो मुडई बाई मृत हालात में अपने घर के अन्दर में पड़ी थी. कि मृतिका मुडई बाई का मौत हत्या करने से होना प्रतित हो रहा था, कि घटना स्थल का निरीक्षण एवं शव का निरीक्षण गवाहों को पुछताछ पर खेल साय खोखसा द्वारा अपने पत्नी को टांगी से मारकर हत्या करना बताने पर प्रथम दृष्टिया हत्या का अपराध घटित होना पाये जाने पर प्रार्थी दिनेश खोखसा के रिपोर्ट पर बिना नम्बरी अपराध क्रमांक 0/2025 धारा 103(1) बी. एन. एस. का देहाती नालशी लेकर कर विधिवत कार्यवाही किया गया,

कि असल अपराध कायम करने बिना नम्बरी देहाती नालशी थाना लाकर पेश किया, कि आरोपी के विरुद्ध थाना कमलेश्वरपुर मे अपराध क्रमांक 29/25 धारा 103(1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी खेल साय खोखसा का पता तलाश किया जा रहा था, दौरान पता तलाश आरोपी कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम खेल साय खोखसा पिता मनी राम उम्र 35 वर्ष साकिन नर्मदापुर खालपारा का होना बताया आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपनी पत्नी के आचरण मे शंका कर लड़ाई झगड़ा करते हुए

घटना दिनांक कों टांगी से प्राणघातक वार कर पत्नी मुड़ई बाई की हत्या कारित करना स्वीकार किया गया हैं, आरोपी द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने पर आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार टांगी खून लगा हुआ जप्त किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक भरतलाल साहू, सहायक उप निरीक्षक डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद निकुंज, अखिलेश्वर भगत, महिला प्रधान आरक्षक ब्रिजिट सुषमा तिग्गा,आरक्षक अर्जुन पैकरा, धनेश्वर पैकरा, जेवियर बरवा, उमेश्वर राजवाडे, लुकन साय कुजूर, रविन्द्र निकुंज, सूरज राठिया अमित मिंज सक्रिय रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *