हत्या के प्रयास का आरोपी 4 साल बाद गिरफ्तार: भिलाई से भागकर जगदलपुर में कर रहा था मैनेजर की नौकरी, फोन नंबर से मिला लोकेशन

By
Advertisement
Advertisement

भिलाई की छावनी पुलिस ने 4 साल बाद हत्या के प्रयास के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। जगदलपुर में ऑटो पार्ट्स की दुकान में मैनेजर की नौकरी कर रहा था।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि, साल 2021 में कैंप-1 निवासी आरोपी विनीत सिंह (35) अपने चार दोस्तों के साथ होटल आशीष इंटरनेशनल गया था। वहां उसने आपसी विवाद में दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया था।

3 आरोपी पहले ही हो चुके थे गिरफ्तार

पुलिस ने 307 हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन विनीत उनकी पकड़ में नहीं आया। विनीत जगदलपुर भाग गया। वहां एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में पिछले चार साल से मैनेजर की नौकरी कर रहा था।

इसी दौरान पुलिस को उसका लोकेशन मिला। इसके बाद छावनी थाना प्रभारी खुद जगदलपुर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार भिलाई लाया गया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मोबाइल नंबर सर्च करने पर मिली जानकारी

थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि, विनीत का चार साल से कोई सुराग नहीं मिल रहा था। उन्होंने उसके घर वालों से बात की, तो उन्होंने भी जानकारी ना होने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने विनीत के सभी दोस्त, परिवार और रिश्तेदारों का नंबर लिया।

इसके बाद उन सभी नंबरों से मिलान किया कि, उनसे कौन-कौन बात करता है। पुलिस ने बताया कि, एक नंबर ऐसा है, जिससे सभी लोग बात करते हैं। पुलिस ने उस नंबर का लोकेशन निकाला। इसके बाद विनीत को गिरफ्तार करने में सफलता पाई।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *