स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अंतर्गत स्वस्थ मां दिवस कार्यक्रम आयोजित

1 Min Read
Advertisement

बलरामपुर, 29 सितंबर 2025/  जिले में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन व जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ मां दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसके अंतर्गत ग्राम भनौरा स्थित वृद्धाश्रम एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र महराजगंज में वृद्ध महिलाओं एवं वृद्धजनों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर 91 वृद्ध महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उचित सलाह प्रदान कर निःशुल्क दवाईओं का वितरण किया गया। साथ ही वृद्ध महिलाओं को स्टिक छड़ी का वितरण भी किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. आर. के. सिंह, डॉ. हसन इकबाल ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक श्री नेत्र प्रकाश सोर, श्री अब्राहम तिर्की, सुनीता कुजूर ,नेहा गुप्ता सहित वय वृद्ध माताएं एवं वृद्धजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *