स्वच्छता पखवाड़ा के तहत अमृत सरोवरों में किया गया सामूहिक श्रमदान

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर, 26 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में 17 सितम्बर से जिले में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जिले के सभी जनपद पंचायतों में निर्मित 95 अमृत सरोवर स्थलों का ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’’ के थीम पर सामुहिक श्रमदान से साफ-सफाई किया गया। जनपद पंचायत बलरामपुर में 10, कुसमी में 16, राजपुर में 02, रामचन्द्रपुर में 19, शंकरगढ़ में 17 एवं जनपद पंचायत वाड्रफनगर में 31 स्थानों पर कुल 95 अमृत सरोवर का निर्माण मनरेगा योजना से कराया गया है,

श्रमदान के साथ-साथ जल संरक्षण हेतु एवं निरंतर स्वच्छता बनाये रखने हेतु संकल्प भी लिया गया। स्वच्छता अभियान में सभी जनपद पंचायतों के कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा), तकनीकी सहायक (मनरेगा), जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक, मेट, बिहान समूह की महिलाये एवं ग्रामीणजन सहभागी बने।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *