सेवानिवृत लोको पायलटों को क्रू लॉबी में दी गई विदाई
सेवानिवृत हुए लोको पायलट मेल के लाल और लोको पायलट पेसेंजर एन बड़ाईक

2 Min Read

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के सेवानिवृत लोको पायलट (मेल) गौरीकांत लाल और लोको पायलट (पैसेंजर) नारायण बड़ाईक का शनिवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन स्थित गार्ड एंड क्रू लॉबी में समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर शनिवार को ट्रेन नंबर 13288 आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस से रेलवे के चालक के तौर पर सेवा का अंतिम दिवस पर उतरने के बाद क्रू लाबी के बड़ी संख्या में सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

सेवानिवृत दोनों लोको पायलटों को बाजे गाजे के साथ बड़ी संख्या में रनिंग कर्मचारियों ने शोभायात्रा के जरिए स्टेशन एवं स्टेशन परिसर होते हुए क्रू लॉबी लाया। क्रू लाबी में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य रुप से सिनियिर डीईई(ओपी) चंद्रशेखर, सीसीई अशोक कुमार ने उन्हें गुलदस्ता देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

दोनों लोको पायलटों को उनके रेलवे को चालक के तौर पर दिए गए निस्वार्थ सेवा की प्रसंशा किया। उन्होंने कहा कि दोनों लोको पायलटों का कुशल कार्यदक्षता और मिलनसार व्यक्तित्व हमेशा रेलवे चालकों के लिए प्रेरणा बनकर रहेगा। उसी प्रकार रेलवे में चालक के तौर पर चक्रधरपुर मंडल में उनके अनुभव को हमेशा याद किया जाएगा। सिनियर डीईई चंद्रशेखर ने उनके एवं उनके  परिवार के सदस्यों की उत्तम स्वास्थ्य और कुशल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर क्रू लॉबी सदस्यों ने दोनों लोको पायलटों को श्रद्धा स्वरुप उपहार प्रदान किया। इस अवसर पर लोको पायलट जे के लाल की धर्मपत्नी श्रीमती लाल, पुत्र, फेरवेल कमेटी के मुख्य इंद्रजीत कुमार, ललन कुमार, शुभम प्रधान, आर के राणा, आर के रंजन, सुमित भंज, एम डी सिंह, बी मुंडा, सी एल आई एस के आचार्य एवं एम आलम उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *