सेवानिवृत उप निरीक्षक सेवेस्टीन कुजूर एवं सेवानिवृत ट्रेड आरक्षक लाधूराम की अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात दी गई भावभीनी विदाई

2 Min Read
Advertisement

सेवानिवृत अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिजनों कों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कर दी गई शुभकामनायें।

विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत उप निरीक्षक एवं ट्रेड आरक्षक के पी.पी.ओ. आदेश किये गए प्रदान।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत अधिकारी/कर्मचारी के परिजनों समेत कार्यालयीन स्टाप रहे शामिल।

सरगुजा पुलिस मे पदस्थ उप निरीक्षक सेवेस्टीन कुजूर एवं ट्रेड आरक्षक लाधूराम के अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण होने पश्चात सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार मे सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई, सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत उप निरीक्षक सेवेस्टीन कुजूर एवं ट्रेड आरक्षक लाधूराम के परिजन विदाई सम्मान समारोह मे शामिल हुए, कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने कहा कि उप निरीक्षक सेवेस्टीन कुजूर एवं ट्रेड आरक्षक लाधूराम ने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का पालन कर संवेदनशील पुलिसिंग में अपना सहयोग प्रदान किया हैं,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत उप निरीक्षक सेवेस्टीन कुजूर एवं ट्रेड आरक्षक लाधूराम के परिजनों से चर्चा कर पुलिस परिवार के लिए कल्याण के लिए हर संभव मदद करने की बात कही गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सेवानिवृत उप निरीक्षक सेवेस्टीन कुजूर एवं ट्रेड आरक्षक लाधूराम कों स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनायें देकर आगे निरंतर जीवन मे प्रगति करने की शुभकामनायें दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत उप निरीक्षक एवं ट्रेड आरक्षक को मोमेंटो प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई, साथ ही मौक़े पर ही सेवानिवृत उप निरीक्षक एवं ट्रेड आरक्षक के सभी कार्यालयींन औपचारिकताये पूर्ण कर पी.पी.ओ. आदेश जारी किये गए।

विदाई सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, निरीक्षक अंजू चेलक, मुख्य लिपिक निरीक्षक (एम) अजय गुहा, उप निरीक्षक (एम) अभय सिंह, समस्त कार्यालयीन स्टाप एवं सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कर्मचारी के परिजन शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *