सूरजपुर घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान

1 Min Read
Advertisement

रायपुर । जनता के मन में कानून व्यवस्था और सरकार से पूरी तरह विश्वास इस कदर उठ चुका है कि जनता अब स्वयं न्याय करने निकल पड़ी है

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ट्वीट

ये क्या हो रहा है हमारे छत्तीसगढ़ में

लगने लगा है कि शांति का टापू कहे जाने वाले हमारे प्रदेश से कानून नाम की चीज़ समाप्त हो चुकी है.

सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी गई. उसी हत्यारे ने इस घटना से पहले एक आरक्षक पर गर्म तेल उड़ेला था.

जनता के मन में कानून व्यवस्था और सरकार से पूरी तरह विश्वास इस कदर उठ चुका है कि जनता अब स्वयं न्याय करने निकल पड़ी है.

घरों में आगज़नी की घटनाएँ सुनकर व्यथित हूँ.

कवर्धा के लोहारीडीह में भी यही हुआ था. इससे पहले लोगों ने कलेक्ट्रेट में आग लगा दी थी.

मैं सभी से शांति की अपील करता हूँ और विनम्र प्रार्थना करना चाहता हूं कि वे क़ानून व्यवस्था अपने हाथों में न लें.

शासन प्रशासन से स्थिति नियंत्रित करने की अपेक्षा है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *