सुरगुजा पुलिस द्वारा पुलिस समन्वय केंद्र (Surguja Bhawan, Police Line) में साइबर जागरूकता विषयक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिले के सोशल मीडिया Influencers एवं Police Mitan सदस्य रहे शामिल

2 Min Read
Advertisement

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा, सीएसपी अंबिकापुर द्वारा वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम और जन जागरूकता विषय पर एवं यातायात नियमों के पालन संबंधी आमजनों को जागरूक करने संबधित विषय पर हुई चर्चा

महिलाओं व बच्चों से संबंधित संवेदनशील ऑनलाइन अपराध,

1930 हेल्पलाइन एवं Sanchar Saathi Portal,

डिजिटल फ्रॉड की नवीन तकनीकें,

सोशल मीडिया पर सुरक्षित व्यवहार,

तथा साइबर जागरूकता बढ़ाने में Influencers की महत्वपूर्ण भूमिका
पर विस्तृत मार्गदर्शन एवं महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए।

वरिष्ठ अधिकारियों ने यह भी कहा कि साइबर अपराधों की रोकथाम में जन-सहयोग और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सही जानकारी का प्रसार अत्यंत आवश्यक है, और इस दिशा में युवाओं तथा सोशल मीडिया Influencers का सहयोग अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है।



कार्यक्रम के दौरान एक इंटरैक्टिव Discussion Session आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली प्रमुख समस्याओं को साझा किया। इसके पश्चात् Q/A Session में Influencers ने साइबर सुरक्षा से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल, स्पष्ट और व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत किया गया।



बैठक के अंत में वरिष्ठ अधिकारीयों के नेतृत्व में सभी उपस्थित सदस्यों को “साइबर सुरक्षा, जिम्मेदार डिजिटल आचरण एवं नागरिक सहयोग” की शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने अपनी पूर्ण निष्ठा और प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सुरगुजा पुलिस ने कार्यक्रम में शामिल सभी Influencers, Police Mitan साथियों एवं Cyber Volunteers के उत्साहपूर्ण सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी जिलेभर में साइबर जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की बात कही कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल से वीरेंद्र पैकरा साइबर वॉलंटियर टीम से अतुल गुप्ता, विक्की गुप्ता, अनमोल बारी, श्रुति तिवारी, बसंत श्रीवास्तव उपस्थित रहे

Contact Us

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *