सुरक्षा बलों की बड़ी कार्यवाही, पेद्दाकोरमा में ग्रामीण एवं छात्रों की हत्या में शामिल 05 माओवादी आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

डीआरजी एवं थाना बीजापुर की कार्यवाही

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् डीआरजी बीजापुर एवं थाना कोतवाली बीजापुर की संयुक्त कार्यवाही में दिनांक 17/06/2025 की शाम पेद्दाकोरमा के 01 ग्रामीण एवं 02 छात्रों सहित कुल 03 लोगों की हत्या में शामिल 05 माओवादी आरोपियों को पकड़ा गया।

घटना में शामिल उक्त सभी 05 आरोपियों ने माओवादियों के साथ मिलकर पेद्दाकोरमा के 01 ग्रामीण एवं 02 छात्र कुल 03 लोगों को जन अदालत लगाकर लाठी-डण्डा एवं बंदूक की बट से मारपीट करने एवं रस्सी से गला घोंट कर हत्या करने की घटना में शामिल थे :-

1. रितेश मोड़ियम पिता सुक्कु मोड़ियम उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया निवासी मिण्ड्रीपारा पेद्दाकोरमा थाना बीजापुर जिला बीजापुर

2. मिटू मोड़ियम पिता सोनू ऊर्फ वेल्ला मोड़ियम उम्र 18 वर्ष निवासी पेद्दाकोरमा थाना बीजापुर जिला बीजापुर

3. आयती मोड़ियम पति सोनू ऊर्फ वेल्ला मोड़ियम उम्र 50 वर्ष निवासी पेद्दोकोरमा थाना बीजापुर जिला बीजापुर

4. मंगली हपका पति मंगू हपका उम्र 50 वर्ष निवासी पेद्दाकोरमा बंजारीपारा थाना बीजापुर जिला बीजापुर

5. पायकी मोड़ियम पिता स्व0 सन्नू मोड़ियम उम्र 19 वर्ष निवासी पेद्दाकोरमा थाना बीजापुर जिला बीजापुर

उक्त आरोपियों के विरूद्ध थाना बीजापुर में वैधानिक कार्यवाही उपरान्त न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *