सीसीटीएनएस CAS एप्लीकेशन मे नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की दिशा मे हुए बदलाव के सम्बन्ध मे प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

Advertisement

जिले के थाना/चौकियो मे सीसीटीएनएस कार्य मे पदस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों कों 01 दिवसीय प्रशिक्षण देकर नवीन प्रक्रियाओ से कराया गया अवगत।

अधिकारियो/कर्मचारियों कों सीसीटीएनएस मे एकीकृत नए आपराधिक क़ानून के व्यापक अवलोकन हेतु प्रशिक्षण मे किया गया शामिल।

एप्लीकेशन मे हुए बदलाव सहित नवीन कानूनों के सम्बन्ध मे कौशल एवं प्रक्रियात्मक ज्ञान बढ़ाने के लिए व्यवहारिक प्रशिक्षण सत्र का किया गया आयोजन।

  सीसीटीएनएस CAS एप्लीकेशन मे नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की दिशा मे ऑनलाइन एप्लीकेशन मे हुए बदलाव के सम्बन्धो मे आज दिनांक कों पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष मे 01 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, प्रशिक्षण शिविर मे जिले के थाना/चौकियो मे सीसीटीएनएस कार्य मे पदस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों कों नवीन प्रक्रियाओ के तहत हुए बदलाव से अवगत कराकर पालन करने के निर्देश दिए गए।



पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सीसीटीएनएस कार्य मे पदस्थ अधिकारियो/कर्मचारियों कों प्रशिक्षण शिविर के महत्त्व के बारे मे बताते हुए कहा कि नवीन आपराधिक क़ानून कों प्रक्रिया मे लाने हेतु आप सभी अधिकारी/कर्मचारियों की भूमिका प्रमुख हैं, सीसीटीएनएस CAS एप्लीकेशन मे नवीन कानूनों के क्रियान्वयन हेतु कई बदलाव किये गए है,

ऑनलाइन एप्लीकेशन मे सूचनाएं सहित कई नयी जानकारिया प्रविष्टि करनी होंगी, ई- साक्ष्य ऐप मे फोटो/विडिओ दर्ज करना सभी अधिकारी/कर्मचारी कों आना चाहिए इसके लिए आप सभी प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं अन्य विवेचको कों उक्त जानकारिया साझा करें,

नवीन क़ानून की क्रियान्वयन की दिशा मे सीसीटीएनएस CAS एप्लीकेशन मे हुए बदलाव कों स्लाइड के माध्यम से समझने का प्रयास करें एवं अगले माह से परिपालन मे लाया जाना सुनिश्चित करें।

प्रशिक्षण शिविर मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) श्री अमित पटेल एवं समस्त थाना/चौकी से सीसीटीएनएस कार्य मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *