सीआरपीएफ जवान शहीद, माओवादी आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

राउरकेला/सुंदरगढ़ । के. बोलंग थाना क्षेत्र के सारंडा वन अंतर्गत सिल्कुटा इलाके में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। यह घटना सुबह लगभग 7 बजे उस समय हुई जब सीआरपीएफ और एसओजी की संयुक्त टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी।



विस्फोट में घायल जवान को तत्काल लंगलकाटा से के. बोलंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए राउरकेला के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने सुबह 9:48 बजे उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की रिपोर्ट पुलिस उपनिरीक्षक रंजीत कुमार कुल्लू ने दर्ज कराई। पुलिस जांच के दौरान पकड़े गए आरोपी ने रांजेड़ा आईईडी विस्फोट, बांको आईईडी विस्फोट और विस्फोटक लूट जैसी घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिशु सिंह (58 वर्ष), पिता – अघनु सिंह, निवासी – अमझरण, थाना – के. बोलंग, जिला – सुंदरगढ़ के रूप में हुई है। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है, जिनमें यूएपीए, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और शस्त्र अधिनियम भी शामिल हैं।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *