सी सी रोड़ निर्माण में खुलकर हो रहा भ्रष्टाचार, ग्रामीण कर रहे विरोध

2 Min Read
Advertisement

धरमजयगढ़ ।  धरमजयगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पेलमा के सराईपारा  में सी सी रोड़ मार्ग निर्माण कार्य चल रहा है जिस कार्य को मधुसूदन राठिया द्वारा पंचायत से ठेका में लेकर मार्ग निर्माण का कार्य कराया जा रहा जिसका विरोध पेलमा गांव के ग्रामीण खुलकर कर रहे है।


ठेकेदार मधुसूदन द्वारा तो मार्ग निर्माण कराया जा रहा है परन्तु मार्ग निर्माण में उपयोग हो रहे बालू जिसमे मिट्टी मिले हुए है जिससे कांक्रीट के बाद मार्ग में दरार आ गई है वही सी सी रोड़ निर्माण में वाइब्रेटर मशीन का उपयोग नहीं किया जा रहा है और ना ही मार्ग निर्माण से पहले मार्ग को समतल किया जा रहा ओर ना ही पालीथीन बिछाया जा रहा है  जिससे मोहल्ले वासियों में गुणवत्ता विहीन कार्य को लेकर काफी आक्रोश है।



जब हमारे संवाददाता द्वारा इस संबंध में मौका पर उपस्थित कार्य कर रहे लोगों से बात किए तो मजदूरों का कहना की हमें सिर्फ कांक्रीट करने को बोला गया है वाइब्रेटर मशीन, समतलीकरण और पालीथीन लगाने ना ही बोला गया ओर ना ही इसके लिए कोई समान दिए आप ठेकेदार और सरपंच सचिव से बात करिए।



वही इंजीनियर जयपाल बाखला से बात करने पर उन्होंने बताया कि मुझे कार्य की कोई जानकारी नहीं है एक बार भी मुझे सरपंच और सचिव द्वारा जानकारी नहीं दिया गया पंचायत द्वारा गुपचुप तरीके से कार्य कराया जा रहा है जिससे मुझे भी शंका जाहिर हो रहा।

जब इस संबंध में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अधिकारी विजय देवांगन से बात करने पर उनके द्वारा तत्काल इंजीनियर जयपाल बाखला को जांच रिपोर्ट बनाकर जवाब प्रस्तुत करने को कहा गया है वही निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदारों पर कार्यवाही करने की बात कही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *