सिंदूरी रंग का हर्बल तड़का : भारत की हुंकार, रायगढ़ में पटाखों का जश्न

By
Advertisement
Advertisement

लोकेशन – रायगढ़

दीपक शोभवानी 7898273316

जब तक सांस, तब तक ये सिंदूरी रंग का तड़का रायगढ़ की फिजा में ये नारा गूंज उठा, जब भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इस हर्बल तगड़े हमले की गूंज ने न सिर्फ दुश्मन को हक्का-बक्का किया, बल्कि रायगढ़ में जश्न का ऐसा माहौल बनाया कि हर गली देशभक्ति के रंग में रंग गई।

छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर इस जीत को पटाखों, नारों और तिरंगे के जोश के साथ सेलिब्रेट किया।सूरज की पहली किरण के साथ ही रायगढ़ की सड़कें “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठीं।

ओपी चौधरी ने रायगढ़ निवास के पास जश्न का नेतृत्व किया, जहां आतिशबाजी ने रात को दिन में बदल दिया। ढोल की थाप और तिरंगे की लहर के बीच चौधरी ने हुंकार भरी, “ये हर्बल तड़का भारत की ताकत का प्रतीक है।

मोदी जी और शाह जी के नेतृत्व में हमने दिखा दिया कि भारत का जज्बा अडिग है।”स्थानीयो का कहा, “हमारी सेना ने ऐसा तगड़ा जवाब दिया कि दुश्मन के होश उड़ गए। ओपी जी ने जश्न को और जोशीला बना दिया।

बच्चे, युवा और बुजुर्ग—सबने इस हर्बल जीत को गर्व से मनाया। “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता ने रायगढ़ को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया, जो भारत की एकता और शक्ति का दमदार संदेश दे रहा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *