सात बार शिकायत के बावजूद नहीं मिला समाधान, बिजली विभाग ने हर बार दिया झूठा मैसेज

1 Min Read
Advertisement

नुआगाँव (सोरडा़) : नुआगाँव प्रखंड के सोरडा़ ग्राम पंचायत में बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों की जान खतरे में पड़ गई है। यहां एक उपभोक्ता के घर की सर्विस वायर (बिजली तार) इतनी नीचे लटक गई है कि उस तक बच्चों का हाथ भी आसानी से पहुंच सकता है। साथ ही, इस क्षेत्र में पालतू पशुओं की आवाजाही भी सामान्य है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना घट सकती है।

उपभोक्ता ने इस खतरे को देखते हुए बिजली आपूर्ति कंपनी टाटा पावर वेस्टर्न ओडिशा डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPWODL) की हेल्पलाइन 1912 पर 12, 14, 21, 22, 26, 27 अप्रैल और 3 मई को कुल सात बार शिकायत दर्ज कराई। लेकिन हर बार उन्हें यह झूठा संदेश मिला कि “आपकी समस्या का समाधान कर दिया गया है।” हकीकत यह है कि आज तक समस्या जस की तस बनी हुई है और सर्विस वायर अब भी लटक रही है।

इस मामले ने बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी और उसकी उपभोक्ता सेवा प्रणाली की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए, ताकि किसी संभावित दुर्घटना को टाला जा सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *