• Epaper
  • देश विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • खेल
  • राजनीति
  • अन्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • शिक्षा
Search
© 2026 Khabar Sar News Network. All Rights Reserved.
Reading: साइबर फ्रॉड म्यूल अकाउंट केस में सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार | अब तक 10 गिरफ्तारी
Share
Sign In
Notification Show More
  • Epaper
  • देश विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • खेल
  • राजनीति
  • अन्य
Search
  • Epaper
  • देश विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म
  • खेल
  • राजनीति
  • अन्य
    • मनोरंजन
    • व्यापार
    • शिक्षा
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » साइबर फ्रॉड म्यूल अकाउंट केस में सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार | अब तक 10 गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़

साइबर फ्रॉड म्यूल अकाउंट केस में सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार | अब तक 10 गिरफ्तारी

Last updated: April 6, 2025 3:27 pm
By
Desk Raigarh
Share
Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
Today Paper
लोड हो रहा है...
पूरा पेपर पढ़ने के लिए क्लिक करें

सूरजपुर। ऑनलाइन धोखाधड़ी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क पर सूरजपुर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। थाना सूरजपुर पुलिस ने इसी सिलसिले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिससे इस मामले में गिरफ्तारियों की कुल संख्या अब 10 हो चुकी है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खातों से अब तक ₹21,17,208 का अवैध ट्रांजेक्शन किया जा चुका है।

साइबर ठगों द्वारा बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और मोबाइल सिम का लालच देकर लोगों से प्राप्त कर म्यूल अकाउंट के ज़रिए धोखाधड़ी को अंजाम दिया जा रहा था। इस संबंध में थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 150/25 धारा 413, 420, 120बी भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।

इससे पहले पुलिस ने सौरभ साहू, अमन साहू, आनंद साहू, विशाल साहू, सूर्या सोनवानी, सूरज दिवान, सतीश अजय और अंजली अजय को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा था।

DIG व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने और जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना सूरजपुर की टीम ने गहन विवेचना और पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दो और आरोपियों—

  1. दिलेश्वर बंजारे, पिता लक्ष्मी प्रसाद, उम्र 20 वर्ष
  2. जयप्रकाश धिरहे, पिता भूषण लाल धिरहे, उम्र 21 वर्ष
    दोनों निवासी ग्राम धमनी, थाना हसौद, जिला सक्ती—को दबिश देकर गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने साइबर ठगों को यूको बैंक रायगढ़ का खाता, मोबाइल सिम और एटीएम कार्ड उपलब्ध कराया था, जिसके माध्यम से ₹21 लाख से अधिक की राशि ट्रांसफर कर निकासी की गई और धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व सीएसपी एस.एस. पैंकरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विमलेश दुबे, एएसआई संजय सिंह, आरक्षक रौशन सिंह और विनोद सारथी की अहम भूमिका रही।


 


 

TAGGED:bank fraud casecyber crime Chhattisgarhcyber fraud newskhabar sar newsmule account fraudonline fraud arrestSakti district newsSurajpur NewsSurajpur police action
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article राज्य में सुशासन की नई पहल जिले में 8 अप्रैल से ‘सुशासन तिहार-2025’ का होगा शुभारंभ
Next Article शहर में चैत्र नवरात्र पर भक्ति में डूबी महाअष्टमी और महानवमी, तेलुगु समाज की 51 महिलाओं ने किया दुर्गा सप्तशती पाठ
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संपादकीय टीम

नितिन सिन्हा (प्रधान संपादक)
📞 94258 38692

दीपक शोभवानी (कार्यकारी संपादक)
📞 78982 73316

हमारा कार्यालय

छोटे अतरमुड़ा, रायगढ़,
छत्तीसगढ़ - 496001

📍 मैप पर देखें

संपर्क करें

📧 nitinsinha.sinha@gmail.com

WhatsApp पर जुड़ें
© 2026 आपका न्यूज़ पोर्टल | रायगढ़ (छ.ग.)
© 2026 Khabar Sar News Network. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?