सांसद जोबा माझी ने संसद में उठायी छोटे स्टेशनों में ट्रेन ठहराव की मांग , सोनुआ, पोसैता, लोटापहाड़ और आदित्यपुर में पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव की मांग रखी

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर । सांसद जोबा माझी ने अपने संसदीय क्षेत्र के छोटे स्टेशनों में पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग रेल मंत्री से की है। सांसद ने बजट सत्र के दौरान रेलमंत्री से जनहित में लोटापहाड़ और पोसैता स्टेशन पर टाटा-इतवारी पैसेंजर, आदित्यपुर स्टेशन पर टाटानगर बक्सर एक्सप्रेस, आदित्यपुर स्टेशन पर टाटानगर दुर्ग एक्सप्रेस, मनोहरपुर स्टेशन पर अहमदाबाद एक्सप्रेस, गोइलकेरा स्टेशन पर कांटा बाजी एक्सप्रेस, सोनुवा स्टेशन पर टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस और कलिंग उत्कल एक्सप्रेस तथा मनोहरपुर स्टेशन पर कलिंग उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव प्रदान करने की मांग रखी।

इसके जवाब में रेलमंत्री ने बताया कि गोइलकेरा स्टेशन के यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए चार जोड़ी ट्रेनों का ठहराव ट्रेन संख्या 18029/18030 लोकमान्य तिलक (टी)-शालीमार एक्सप्रेस, 13287/13288 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, 12871/12872 हावड़ा-टिटलागढ़ एक्सप्रेस और 18477/18478 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस को मार्च-सितंबर 2023 के दौरान प्रदान किया गया है।

इसी तरह 12871/12872 हावड़ा-टिटलागढ़ एक्सप्रेस, 22861/22862 शालीमार-आद्रा एक्सप्रेस और 13287/13288 दुर्ग-आरा एक्सप्रेस का ठहराव 14.03.2024 से सोनुवा में प्रदान किया गया है।

तदनुसार, गोइलकेरा, लोटापहाड़, पोसैता, आदित्यपुर, मनोहरपुर और सोनुवा स्टेशनों पर वर्तमान में क्रमशः 20 ट्रेनें, 04 ट्रेनें, 04 ट्रेनें, 26 ट्रेनें, 22 ट्रेनें और 14 ट्रेनें चल रही हैं। इसके अलावा, यातायात औचित्य, परिचालन व्यवहार्यता, वैकल्पिक सेवाओं की उपलब्धता आदि के अधीन ट्रेन सेवाओं के ठहराव का प्रावधान भारतीय रेलवे पर एक सतत प्रक्रिया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *