सहकारी समिति के गोदाम से 80 बोरा धान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

धमधा: सहकारी समिति के गोदाम से 80 बोरा धान चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले के धमधा थाना क्षेत्र में हिरेतरा सहकारी समिति के गोदाम से 80 बोरा धान की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

चोरी की रिपोर्ट सहायक प्रबंधक ने दर्ज कराई

धमधा पुलिस के अनुसार, घोठा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक राजू लाल पटेल (33 वर्ष), निवासी ग्राम घोठा, ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। राजू लाल पटेल वर्ष 2013 से सहकारी समिति में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं।

धान खरीदी के दौरान हुई चोरी

धान खरीदी केंद्र ग्राम हिरेतरा में 14 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दौरान गोदाम से 80 बोरा धान चोरी हो गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच पूरी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोरी के धान की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।

किसानों का धान खरीदी कर धान के बोरों को लाट के रूप में रखा गया है। एक लाट में करीबन 2500 बोरों की संख्या रहती है। 13 दिसंबर की शाम 6 बजे जब उन्होंने लाट में रखे धान के बोरों का मिलान किया तो उन्हें बोरों की संख्या कम मिली। मंडी के चौकीदार युवराज वर्मा से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वह ऑफिस के काम से दूसरी सोसाइटी ग्राम घोठा धान खरीदी केन्द्र चला गया था।

लाट में से 80 बोरी धान हुआ चोरी, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

लाट में से 80 बोरी धान हुआ चोरी, पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

युवराज ने बताया कि वह सोमवार सुबह 8.30 बजे धान खरीदी केंद्र हिरेतरा लौटा था। आने के बाद जब जब उसने लाट में रखे बोरों की निगरानी की तो उसने पाया कि धान के बोरों की संख्या कम दिखी। उस समय उसके साथ एक और चौकीदार तामरज साहू भी था।

इसके बाद उन लोगों ने सभी बोरों की गिनती की तो पता चला कि 2500 बोरा में से करीब 80 बोरा धान नहीं था। मंडी परिसर के आसपास जानकारी लेने पर भी कुछ पता नहीं चला। इसके जानकारी शाखा प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह मढरिया को दी गई।

बाइर से की गई धान की चोरी

पुलिस ने इस मामले में करण पारधी (21) निवासी घटिया खुर्द, नंदिनी नगर और रघु पारधी (19) निवासी बिरझापुर धमधा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने 80 बोरी धान की चोरी बाइक से की है। पुलिस ने उनके पास घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *