सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत शादी का झांसा देकर जबरन अनाचार करने के मामले मे आरोपी कों किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मामले मे आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
महिला सम्बन्धी अपराधों मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध सरगुजा पुलिस द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

सरगुजा । सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया द्वारा दिनांक 10/07/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पिड़िता का जानपहचान आस्ता निवासी मकसूद अंसारी से पूर्व मे हुआ था, जानपहचान होने के बाद आरोपी पिड़िता से मोबाइल के जरिये बातचीत करता था, कि घटना दिनांक 11/08/20 कों आरोपी पिड़िता के रूम आकर पिड़िता कों पसंद करने की बात बोलते हुए शादी करने का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया एवं घटना दिनांक के पश्चात भी आरोपी द्वारा लगातार दिनांक 14/02/24 तक पिड़िता से जबरन दुष्कर्म की घटना कारित की गई हैं, मामले मे प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 455/24 धारा 376 (2-एन) भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया, जो आरोपी द्वारा अपना नाम मकसूद अंसारी उम्र 24 वर्ष साकिन अस्ता जिला जशपुर हाल मुकाम महावीर हॉस्पिटल के सामने थाना गांधीनगर का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं।

⏩ सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक रम्भा साहू, प्रधान आरक्षक सदरक लकड़ा, शत्रुधन सिंह, आरक्षक दीपक दास, अनुराग, चित्रसेन, शिवमंगल सिंह, मोतीलाल केरकेट्टा शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *