सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् फरार वारण्टियों की धरपकड़ एवं पता-तलाश जारी

1 Min Read

⏭️ 03 स्थायी वारण्ट एवं 09 गिरफ्तारी वारण्ट की तामिली।

⏭️ जिले अन्तर्गंत थाना एवं चौकी के पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।

⏭️ सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् वारण्टियों के विरूद्व कार्यवाही रहेगी जारी।

सरगुजा  । सरगुजा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विश्वास’’ के तहत् फरार वारण्टियों की धरपकड़ एवं पता-तलाश तेजी से की जा रही है, ताकि माननीय न्यायालयों के लंबित प्रकरणों का निकाल जल्द हो सके। इसी क्रम में जिले अन्तर्गंत थानों के द्वारा कुल 09 गिरफ्तारी वारण्ट एवं 03 स्थायी वारण्ट की तामिली कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश की गई है।

उपरोक्त कार्यवाही जिला अन्तर्गंत थाना सीतापुर द्वारा 01 स्थायी वारण्ट, थाना कमलेश्वरपुर द्वारा 01 गिरफ्तारी वारण्ट व 01 स्थायी वारण्ट, थाना लखनपुर द्वारा 01 गिरफ्तारी वारण्ट, थाना धौरपुर द्वारा 02 गिरफ्तारी वारण्ट, थाना मणीपुर द्वारा 05 गिरफ्तारी वारण्ट व 01 स्थायी वारण्ट, थाना की तामिली की गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *