सरगुजा पुलिस द्वारा आमजनों का विश्वास हासिल करने एवं सामाजिक समरसता बनाये रखने लगातार शांति समिति की बैठक की जा रही आयोजित

By
Advertisement
Advertisement

जिला मुख्यालय सहित समस्त थाना/चौकी छेत्रो मे सामाजिक स्तर पर बैठक का किया गया आयोजन

जिले मे सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु आमनागरिकों की भागीदारी का किया जा रहा प्रयास

आमजनों का विश्वास हासिल करने एवं नागरिको मे आपसी सामाजिक समरसता बनाये रखने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय सहित समस्त थाना/चौकी अंतर्गत छेत्रो मे शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही हैं, राजपत्रित पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व मे समस्त थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा प्रत्येक ग्राम स्तर पर वरिष्ठ नागरिको के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित कर सौहार्दपूर्ण स्तिथि बनाये रखने के सम्बन्ध मे चर्चा की गई,

आमनागरिकों का विश्वास हासिल करने पुलिस टीम द्वारा आमजनता के बीच जाकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई, शांति समिति की बैठक मे सुरक्षा व्यवस्था मे आमनागरिकों की भूमिका एवं भागीदारी पर चर्चा कर विभिन्न उपायों पर सार्थक बातचीत की गई।

सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती हैं कि सामाजिक समरसता बनाये रखने हेतु आपसी समन्वय बनाये रखे, धार्मिक भावनाओं कों आहत करने वाली किसी कों गलत सूचना कों प्रसारित होने से रोके ऐसे व्यक्तियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना मे प्रदान करें।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *