सरगुजा जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर बीजेपी का कब्जा, कांग्रेस को बड़ा झटका

By
Advertisement
Advertisement

सरगुजा: सरगुजा जिला पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। निरूपा सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष और देवनारायण यादव को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

भाजपा के पक्ष में रहा मतदान

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निरूपा सिंह को 9 मत मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित शिवभरोस बेक को 5 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में देवनारायण यादव को 11 और अनिमा केरकेट्टा को 3 मत प्राप्त हुए।

भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया। निर्वाचन के बाद निर्वाचन अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपा।

विकास योजनाओं को गति देने का संकल्प

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद निरूपा सिंह और देवनारायण यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे जिला पंचायत सदस्यों और प्रशासन के सहयोग से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *