सम्मान की संध्या में भावभीनी विदाई: श्री A.P. सोनवानी सर को नमन

2 Min Read
Advertisement

केदमा संकुल में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

केदमा । सेवा निवृत्ति एक पड़ाव है, समाप्ति नहीं” — इसी भावना के साथ आज केदमा संकुल में पूर्व संकुल प्रभारी श्री अयोध्या प्रसाद सोनवानी (A.P. सोनवानी सर) के सम्मान में भव्य “सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। 31 अगस्त 2024 को सेवानिवृत्त हुए श्री सोनवानी को आज शिक्षक परिवार और ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने मिलकर यादगार विदाई दी।


गौरवशाली उपस्थिति:
इस अवसर पर मंच को गरिमा प्रदान करने पहुंचे सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षाविद
श्री बलराम खांडेकर, श्री C.L. दुबे, श्री जागेश्वर साय पैकरा, श्री K.P. चौहान (पूर्व संकुल समन्वयक), श्री P.R. तिर्की और श्री घुरन सिंह, जिनकी उपस्थिति स्वयं एक प्रेरणा रही।


स्थानांतरण पाए साथियों का भी हुआ अभिनंदन:
श्री लोकपाल (पूर्व CAC), श्री योगेन्द्र राजपूत, श्री पुरुषोत्तम साहू और श्री अर्जुन कुजूर जैसे समर्पित साथियों को भी मंच पर बुलाकर उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि:
कार्यक्रम की विशेष शोभा बढ़ाई शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री C.P. सोनी ने, जिनकी प्रेरक उपस्थिति ने पूरे आयोजन को नई ऊंचाई दी।


ग्राम पंचायत की गरिमामयी भागीदारी:
जनपद सदस्य माननीय श्रीमती नागेश्वरी पैकरा, सरपंच माननीय श्रीमती कृतिका सिंह तथा मीडिया प्रभारी श्री बृजेश चतुर्वेदी ने समारोह में शामिल होकर शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं।

शिक्षक परिवार की सहभागिता:
केदमा संकुल से श्री रामलाल, श्री सन्मानी सर, श्रीमती सुशीला सिंह ठाकुर, श्री ननसाय मिंज, श्री मनीष खांडेकर, श्री अजय पैकरा, श्री शैलेन्द्र दुबे, श्रीमती सिलकेन इक्का, श्रीमती पुष्पा पांडे, श्रीमती दिलेश्वरी सिंह, श्रीमती सुमित्रा बाई, श्रीमती सोनकुमारी मिंज और बजरंग दास सहित सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

भावनात्मक क्षण:
समारोह के दौरान कई भावुक क्षण भी आए, जब साथियों ने पुराने संस्मरणों को साझा किया और श्री सोनवानी सर के मार्गदर्शन को याद किया। पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्हों के साथ उन्हें सम्मानित किया गया।

अंत में, पूरा शिक्षक परिवार उनके स्वास्थ्य, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ कार्यक्रम से विदा हुआ।

‘छत्तीसगढ़ क्रांति’ | खबर मतलब क्रांति

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *