समूह का चावल चोरी करने वाले आरोपी को थाना रामानुजनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

By
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर। ग्राम पस्ता निवासी भुजेश प्रजापति ने थाना रामानुजनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव के दुर्गा महिला स्व. सहायता समूह के अंतर्गत सार्वजनिक खाद्य सामग्री का वितरण किया जाता है जिसमें समूह के द्वारा प्रार्थी को विक्रेता नियुक्त किया गया है। दिनांक 30/08/24 को मध्यान भोजन के लिए 1 बोरी राशि 3 हितग्राहियों को वितरण करने के बाद सोसायटी दुकान बंद कर घर चला गया था जो दिनांक 01.09.24 को सुबह 6 बजे एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि सोसायटी का ताला टूटा हुआ है तब वहां जाकर सोसायटी में रखा सामान का मिलान किया तो उसमें से 5 बोरी चावल कुल 250 किलो वहां नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामले की विवेचना के दौरान थाना रामानुजनगर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पस्ता का राम नामक व्यक्ति 5 बोरा चावल बिक्री हेतु ग्राहक खोज रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर राम सिंह पिता दशरथ उम्र 25 वर्ष ग्राम पस्ता, थाना रामानुजनगर को पकड़ा।

पूछताछ पर उसने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर चोरी का 5 बोरा चावल जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू, एएसआई मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक हंसराम कनेडिया, आरक्षक दीपक यादव, सैनिक पंकज पटेल व देवचंद पाण्डेय सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *