सबसे बड़े सैन्य बल सीआरपीएफ डीजी से मुलाकात कर दी बधाई

3 Min Read
Advertisement


नई दिल्ली । पूर्व एडीजी श्री एचआर सिंह के नेतृत्व में 10 सदस्यीय पूर्व अर्धसैनिकों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा महानिदेशक सीआरपीएफ श्री जीपी सिंह आईपीएस से मुलाकात कर नए साल की बधाई दी गई।
अलॉइंस ऑफ ऑल एक्स पैरामिलिट्री फोर्सेस वेलफेयर एसोसिएशन महासचिव रणबीर सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ऐसा पहली बार जब स्वयं डीजी सर शहीद परिवारों के घर पहुंच कर वीर नारियों के दुख दर्द में शामिल हो रहे हैं।

30 जनवरी पिछले साल जब से महान फोर्स सीआरपीएफ के डीजी पदभार ग्रहण किए हैं दो दर्जन से अधिक शहीदों के आश्रितों के घर पहुंच कर हर मदद का आश्वासन दिया जिसमें सिंहभूम झारखंड, रोहतास बिहार, भावनगर गुजरात, जिला कुशीनगर उत्तर प्रदेश, जोधपुर, माउंट आबू राजस्थान नगांव, कोकराझार आसाम, श्रीनगर, मणिपुर, समस्तीपुर बिहार व अन्य राज्यों की विरांगनाओं से मिलकर जवानों की शहादत को नमन किया।

महासचिव रणबीर सिंह के कहे अनुसार भारत के सभी सुरक्षा बलों के अकेले डायरेक्टर जनरल हैं जो नक्सल प्रभावित इलाकों में जवानों के बीच हौसला अफजाई के लिए मोटर साइकिल पर सवार हो पहुंच जाते हैं। अब वो दिन दूर नहीं जब कोबरा बटालियन सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा बलों के दिन रात ऑपरेशन के बलबूते नक्सलवाद का जड़मूल से समाप्त कर दिया जाएगा इसका श्रेय डीजी सीआरपीएफ को जाएगा।

पूर्व एडीजी एचआर सिंह ने बताया कि आज सीआरपीएफ के सभी ग्रुप सेंटर में हर तिमाही वेटरन्स बैठकें आयोजित कर पूर्व अर्धसैनिकों के भलाई संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर समाधान के साथ ही पूर्व अर्धसैनिकों सम्मान हो रहा है। बातचीत के दौरान वार्ब को पुनर्गठित कर पूर्व सिनियर अधिकारीयों व एक्स पैरामिलिट्री वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों को शामिल किए जाने का मुद्दा उठाया गया।

इस अवसर पर श्री जीपी सिंह डीजी को सम्मान स्वरूप फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। बातचीत बहुत ही सुखद माहौल में सम्पन्न हुई।माननीय डीजी के साथ बैठक में एडीजी एचआर सिंह, विकास चंद्रा, कृष्ण कुमार पूर्व आईजी बीएसएफ, आनन्द निंबाडिया, केपी सिंह, एसके शर्मा पूर्व आईजी आईटीबीपी, सुधीर कुमार पूर्व आईजी एसएसबी, पूर्व कमांडेंट(धावक) मुंशीराम, महासचिव रणबीर सिंह व वीएस क़दम कोषाध्यक्ष व अन्य सेवारत सिनियर अधिकारी मौजूद रहे।

रणबीर सिंह
महासचिव

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *