सड़क निर्माण कार्य के झामुमो नेता सन्नी उरांव ने लिया जायजा

By
Advertisement
Advertisement

धनगांव से कुपुई तक 14 किलोमीटर बन रही है लंबी सड़क

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखण्ड के कुलीतोडांग एवं बाईपी पंचायत अंतर्गत धनगॉंव से कुपुई तक 14 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य की भौतिक स्थिति का निरीक्षण चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उराँव के नेतृत्व में सदस्यों ने किया ।

धनगॉंव से कुटाई तक 14 कि.मी. तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है वर्तमान में 50 एमएम की मोटाई पर अलकतरा युक्त चिप्स बिछाई जा रही है, इसके बाद कार्य के अंतिम चरण में 25 ‌एमएम की मोटाई पर महीन अलकतरा युक्त चिप्स बिछाई जायेगी।

यह पक्कीकरण सड़क बहुत जल्द जनता को समर्पित होगी। धनगॉंव-कुपुई की सड़क इसकी जानकारी ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा दिया गया। इस अभियान में झामुमो के वरिष्ठ नेता विधायक प्रतिनिधि सह नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई, विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, स्थानीय जिला परिषद सदस्य मीना जोंको, बाईपी पंचायत की मुखिया पिंकी जोंको, प्रखण्ड सचिव ताराकांत सिजूई, झामुमो नेता प्रदीप महतो शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *