श्रीश्री श्याम नारायण शौंडिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति की बैठक सम्पन्न

By
Advertisement
Advertisement


नई कमेटी का गठन, उमाशंकर गिरि अध्यक्ष और सुनील साव बने सचिव

चक्रधरपुर। श्रीश्री श्याम नारायण शौंडिक धर्मशाला दुर्गा पूजा समिति की वार्षिक बैठक शुक्रवार को धर्मशाला प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मनोज जिंदल ने की। बैठक के दौरान पूर्व कमेटी को भंग करते हुए सर्वसम्मति से नई कमेटी का गठन किया गया।

बैठक की शुरुआत में पिछले वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने स्वीकार किया। इसके उपरांत आगामी दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।



नई कार्यकारिणी समिति

अध्यक्ष : उमाशंकर गिरि

सचिव : सुनील साव

उपाध्यक्ष : राजदीप पोद्दार, मानसा साव, ऊषा साव, चमन लाल

सह सचिव : ज्योति साहु, संजीव अधिकारी, रीना राय चौधरी, सोनू यादव

कोषाध्यक्ष : राजेश्वर प्रसाद, हरि शर्मा

सह कोषाध्यक्ष : राम साव, सुरेश गुप्ता



संरक्षण मंडल

समिति के संरक्षण मंडल में प्रेमलाल विश्वकर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, मुन्ना पांडे, सज्जन देवी, बनवारीलाल अग्रवाल, कृपालाल विश्वकर्मा और कालु बोस को शामिल किया गया।

बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नई कमेटी को बधाई दी और इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *