श्री सांई देवस्थान में मना गुरु पूर्णिमा उत्सव

By
Advertisement
Advertisement

आयोजित विविध कार्यक्रमों के बीच पहुंचे विधायक सुखराम उरांव और बाबा का आशीर्वाद लेकर किया क्षेत्र की खुशहाली की कामना

चक्रधरपुर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री साईं देवस्थान में प्रत्येक वर्ष की भांति आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुखराम उरांव बाबा का आशिर्वाद लेना पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने साईं की पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली का कामना किया। जिसके बाद उन्होंने भोग का भी आनंद लिया। बताते चलें की गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्री सांई देवस्थान में साईं महोत्सव का आयोजन किया गया है।

जिसमे प्रातः 6.00 बजे से काकड़ आरती, 8.30 बजे से श्री गणेश पूजा, घट स्थापन, नवग्रह पूजा जिसके बाद श्री दत्तात्रेय हवन, श्री गायत्री हवन, श्री दुर्गा हवन एवं श्री लक्ष्मी हवन 10.00 बजे से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा, 11.00 बजे साईं बाबा का अभिषेक, दोपहर 12.00 बजे से मध्याहन आरती हुई। आरती के बाद दोपहर 12.30 बजे से महा प्रसाद का वितरण किया गया जिसमे भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बता दे की, संध्या 4.00 बजे से पालकी यात्रा एवं बाबा का दरबार श्रृंगार किया जाएगा तथा संध्या 6.30 बजे से संध्या आरती एवं मंदिर प्रागंण में भजन संध्या आयोजित किया जाएगा जिसमे मुम्बई से आमंत्रित कलाकार सुश्री अंतरा चक्रवर्ती अपने माधुर्य स्वर में भजन करेंगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *