शून्य अपराध का लक्ष्य लेकर काम करे रेलवे सुरक्षा बल – सीनियर डीएससी,  चक्रधरपुर डीआरएम संभागार में हुआ आर पी एफ का परफॉर्मेंस रिव्यू मीटिंग                 

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर मंडल रेलवे सुरक्षा बल का गुरुवार को परफॉर्मेंस रिव्यू मीटिंग चक्रधरपुर डीआरएम सभागार में चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त पी शंकर कुट्टी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में हाल ही में चक्रधरपुर रेल मंडल बिमलगढ़ किरीबुरू रेल खंड में हुए आईई ब्लास्ट घटना पर गंभीर चर्चा हुई। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने कहा कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति न हो इसके लिए आरपीएफ को गंभीर और सजग होना होगा।

बैठक में आरपीएफ के पिछले कुछ महीने में हुए अपराध, चोरी, वेंडरों, लोहा चोरी इत्यादि की घटनाओं की समीक्षा की गई। कुट्टी।ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल के लोडिंग बहुल मंडल है यहां के ट्रेनों में ढुलाई।किए जा रहे कीमती खनिज पदार्थों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल की है।

हम अपनी जिम्मेदारी की दृढ़ता के साथ पूरा करें। इस बैठक में उपस्थित चक्रधरपुर के मंडल के सहायक रेलवे सुरक्षा आयुक्त अमरेश चंद्र सिन्हा, राउरकेला के सहायक सुरक्षा आयुक्त अग्निदेव प्रसाद मंडल के टाटा राउरकेला  इत्यादि 12 आरपीएफ पोस्ट और 5 आउट पोस्ट के प्रभारी, निरीक्षक ,उपनिरीक्षक और मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय के प्रत्येक सेल के प्रभारी , सीआईबी, एसआईबी के अधिकारी शामिल होकर अपने कार्यों के निष्पादन की जानकारी अधिकारियों के सामने रखी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *