शिक्षकों ने किया छात्रा से गैंगरेप, पढ़ाई करवाने की आड़ में किया दुष्कर्म

By
Advertisement
Advertisement

मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के जनकपुर में स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिक छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है । कोटाडोल इलाके की रहने वाली यह छात्रा जनकपुर में किराए के घर मे रहकर पढ़ाई करती थी । इसके साथ इसी महीने में दो बार सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले तीन शिक्षकों ने ही पढ़ाई करवाने की आड़ में जबरन दुष्कर्म किया । तीनो शिक्षक देवगढ़ के सरकारी स्कूल में पदस्थ है जिनके द्वारा पहले पन्द्रह नवबंर को शिक्षक कुशल सिंह परिहार के खाली घर में सामूहिक घर मे बलात्कार किया गया ।

बाद में बाइस नवम्बर को डिप्टी रेंजर बनवारी के घर मे दो शिक्षको ने रेप किया । इनके द्वारा किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसके डर से उसने किसी को कुछ नही बताया । बाद में परिजनों को जानकारी मिलने पर जनकपुर थाने में इसकी शिकायत की तब पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल तीन शिक्षको और वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर को हिरासत में लिया और पूछताछ की । पुलिस ने नाबालिक से रेप के मामले में रावेंद्र कुमार कुशवाहा प्रधानपाठक प्राथमिक शाला देवगढ़ अशोक सिंह कुशवाहा प्रभारी प्राचार्य हाईस्कूल देवगढ़ कुशल कुमार परिहार व्याख्याता हाईस्कूल देवगढ़ के अलावा
बनवारी सिंह डिप्टी रेंजर जनकपुर उत्पादन वनमंडल मनेन्द्रगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है ।

दीपेश सैनी थाना प्रभारी जनकपुर

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *