शिक्षक दिवस पर तोखन साहू ने किया शिक्षकों का सम्मान: ‘शिक्षक ही राष्ट्र के सच्चे निर्माता’

By
Advertisement

शिक्षक दिवस के अवसर पर तखतपुर कृषि उपज मंडी में आयोजित एक भव्य समारोह में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद श्री तोखन साहू ने शिक्षकों को सम्मानित किया। उन्होंने शिक्षकों को ‘राष्ट्र की रीढ़’ और ‘समाज का सच्चा निर्माता’ बताया।

गुरु-शिष्य परंपरा का पर्व और डॉ. राधाकृष्णन को नमन
अपने संबोधन में श्री साहू ने कहा कि यह दिन केवल एक साधारण दिन नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा का पावन पर्व है। उन्होंने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि एक सच्चा शिक्षक अपनी पहचान अपने विद्यार्थियों की सफलता से पाता है, न कि व्यक्तिगत गौरव से।



श्री साहू ने विशेष रूप से सेवानिवृत्त शिक्षकों को नमन करते हुए कहा, “सेवानिवृत्त शिक्षक समाज के उस वटवृक्ष के समान हैं, जिन्होंने पीढ़ियों को ज्ञान की छाँव दी है। उनका अनुभव, ज्ञान और आशीर्वाद हमारी धरोहर हैं, जो हमें हमेशा सही राह दिखाते रहेंगे।”

उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जीवन में कितनी भी ऊँचाइयाँ हासिल कर लें, अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान कभी न भूलें, क्योंकि गुरु और शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।
इस कार्यक्रम में तखतपुर के विधायक श्री धर्मजीत सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. संतोष माधुरी वस्त्रकार सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *