शांत, उन्नत और नक्सलमुक्त अबूझमाड की दिशा में अंतिम पायदान थोड़ी दूर; नारायणपुर पुलिस ने नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल के भीतर “कोड़नार” में खोली नवीन कैम्प

By
Advertisement
Advertisement

माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत थाना कोहकामेटा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोड़नार में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप।

नारायणपुर पुलिस, डीआरजी और आईटीबीपी 53वीं वाहिनी, 41वीं वाहिनी, 29वीं वाहिनी, 45वीं वाहिनी ने खोला कोड़नार में जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नारायणपुर पुलिस द्वारा नक्सल मुक्त सशक्त बस्तर की कल्पना को साकार रूप देने हेतु क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी ‘‘माड़ बचाओ’’ अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही अबूझमाड़ में लगातार नवीन कैम्प स्थापित करते हुए सड़क पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं को अंदरूनी गांव तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

इसी कड़ी में थाना कोहकामेटा के ग्राम कोड़नार क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों एवं कोहकामेटा-कच्चापाल-कुतुल-कोड़नार-धोबे एक्सिस तक सड़क निर्माण कार्य में सुरक्षा प्रदान करने एवं विकास कार्यो में सहयोग पहुंचाने के उद्देश्य से दिनांक 20-12-2025 को नारायणपुर पुलिस ने घोर नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र माओवादियों के आश्रय स्थल ग्राम कोड़नार में नवीन कैम्प स्थापित किया गया है। ग्राम कोड़नार में नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। नवीन कैम्प कोड़नार थाना कोहकामेटा क्षेत्रान्तर्गत स्थित है तथा जिला मुख्यालय नारायणपुर से 50 किलोमीटर थाना कोहकामेटा से 22 किलोमीटर, कच्चापाल से 13 किलोमीटर और कुतुल से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

कोड़नार में नवीन कैम्प स्थापित होने से आसपास के क्षेत्र वरकुर, टेहनार, धुरबेडा, बसुटपारा, परपा, कोडतामरका और कोड़नार में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। अब क्षेत्र में सुरक्षा के निगरानी में सड़क निर्माण सहित अन्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाये जाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा।

नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल सहित नक्सलियों के आश्रयस्थल कोडलियर, बेडमाकोटी, पदमकोट, कान्दुलपार, नेलांगूर, पांगूड, रायनार, एडजुम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम, तोके, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा और लंका, परियादी और कोड़नार में कैम्प खोली है।

श्री पी. सुन्दराज पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर,
श्री अमित कांबले (भा.पु.से.) पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज कांकेर, श्री संजीव कुमार, उप महानिरीक्षक, ITBP
श्री रोबिनसन गुरिया पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, सेनानी श्री संदीप पटेल, 16वीं वाहिनी CAF नारायणपुर, सेनानी श्री संजय कुमार, 53 वीं वाहिनी ITBP, सेनानी श्री राजीव गुप्ता, 45वीं वाहिनी ITBP
सेनानी श्री नरेंद्र सिंह, 41वीं वाहिनी ITBP
सेनानी श्री दुष्यंत राज, 29वीं वाहिनी ITBP, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय सबद्रा,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार, SDOP श्री लौकेश बंसल
उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष नेताम,  उप पुलिस अधीक्षक श्री कुलदीप बंजारे, उप पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार के नेतृत्व एवं निर्देशन में नवीन कैम्प स्थापना में नारायणपुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं आईटीबीपी, 53 वी वाहिनी, 41वीं वाहिनी, 29वीं वाहिनी और 45वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *