शहीद आरक्षक मनोज पुजारी को दी गई गार्ड ऑफ ऑनर श्रद्धांजलि

By
Advertisement
Advertisement

थाना तोयनार क्षेत्रान्तर्गत तोयनार-मोरमेड़ मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य हेतु सुरक्षा ड्यूटी में तैनात 19वीं बटालियन CAF “C” कंपनी के आरक्षक मनोज पुजारी माओवादियों द्वारा लगाए गए IED विस्फोट में शहीद हो गए।


शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रक्षित केन्द्र बीजापुर स्थित शहीद वाटिका में गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी/श्रद्धांजलि) अर्पित कर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर भूतपूर्व वनमंत्री श्री महेश गागड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री घासीराम नाग, उप पुलिस महानिरीक्षक दंतेवाड़ा रेंज श्री कमलोचन कश्यप, उप महानिरीक्षक केरिपु ऑप्स बीजापुर सेक्टर श्री देवेंद्र सिंह नेगी, कलेक्टर बीजापुर श्री संबित मिश्रा,

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मयंक गुर्जर, श्री चन्द्रकांत गवर्ना, श्री युलैण्डन यार्क, उप पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम कामड़े, उप पुलिस अधीक्षक डीआरजी श्री विनीत साहू, शहीद जवान के परिजन, अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *