वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव परिवार का हुआ प्राण प्रतिष्ठा , गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरि ने संकल्प के साथ किया मंदिर में ध्वजा और त्रिशूल की स्थापना

Advertisement

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर न्यू काॅलोनी चांदमारी में शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव संपन्न हुआ। तीन दिनों से चल रहे प्राण प्रतिष्ठा उत्सव का समापन शुक्रवार को काशी विश्वनाथ की नगरी बनारस और चित्रकूट से पधारे पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा उत्सव संपन्न हुआ।

शुक्रवार को बनारस से आए पुरोहित हरि ईश्वर शर्मा और चित्रकूट से आए अनिल दुबे के द्वारा सुबह से वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन पूजन कार्यक्रम के बाद शिवलिंग, भगवान गणेश, कार्तिक, माता पार्वती, बंजरगबली और नंदी का प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव सम्पन्न किया । इसके पहले प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर 10 जुलाई को महिलाओं के द्वारा भव्य कलश यात्रा, 11 जुलाई को शिवलिंग और प्रतिमाओं का नगर भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरि के द्वारा संकल्प के ध्वाजारोहण व मंदिर में त्रिशूल का स्थापना किया गया । कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच सामूहिक रूप से प्रसाद वितरण किया गया। प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में बनारस के पुरोहित हरि इश्वर शर्मा बनारस ,अजीत मिश्रा अनील दुबे चित्रकुट, वरिष्ठ पत्रकार विनय मिश्रा,अंनत पाठक,बिजय मिश्रा,संजीव गिरि,संस्थापक सदस्य बिनोद जयसवाल, विशाल जयसवाल,सुरज जयसवाल,धीरज ठाकुर, रवि साव, मोहन साव, पी डी ऋषि, हरि शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *