विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन से समस्या का निराकरण हो रहा है। विकासखंड आंरग के ग्राम पंचायत भानखोज निवासी श्री दशरथ साहू ने उनके माता पिता का पेंशन प्रकरण लंबित होने को लेकर शिकायत की थी। उन्हांेने बताया था कि उन्होंने अपने माता पिता की पेंशन के लिए 2022 में आवेदन किया था।

लेकिन किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को मामले की जानकारी दी गई। जिसके संबंधित विभाग ने जांच कर बताया कि हितग्राही का नाम पेंशन के लिए करवाए गए सर्वे लिस्ट नहीं था।

जिससे पेंशन योजना का लाभ इनको नहीं मिल रहा था। वहीं विभागीय अधिकारियांे ने उनके माता पिता को पेंशन योजना का लाभ दिलाने उनके दस्तावेजों को दोबारा मंगवाया है। जिसकी जानकारी श्री साहू को दी गई। जिसके बाद उन्होनें प्रसन्न्ता जाहिर की साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

 

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *