विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर अग्रसेन गौशाला में बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

अंबिकापुर । शनिवार विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर अग्रसेन गौशाला, चढिश्मा, अंबिकापुर में पशुधन विकास विभाग द्वारा बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिविर में 305 पशुओं का गलघोंटू एवं एक टैगिया रोग से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया। साथ ही 208 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई और 19 पशुओं का उपचार भी किया गया।


शिविर का शुभारंभ पशुधन विकास विभाग के उप संचालक डॉ. आर.पी. शुक्ला, अतिरिक्त उप संचालक डॉ. सी.के. मिश्रा एवं गौशाला के अध्यक्ष श्री हीरालाल गर्ग द्वारा गाय और बधिया को माला पहनाकर एवं गुड़ खिलाकर किया गया।


इस अवसर पर डॉ. सुनील मिंज द्वारा गौशाला के पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा पशुपालकों एवं गौशाला प्रबंधकों को पशुओं के पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और प्रबंधन के विषय में तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया।

शिविर में गौशाला के उपाध्यक्ष श्री जय भगवान अग्रवाल, श्री राम निवास असवाल, पशु चिकित्सा सहायक अल्पज्ञ डॉ. सुनील मिंज, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी श्री ब्रजेंद्र सिंह एवं श्री उमेश कुशवाहा सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *