विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालो की सुरक्षा व्यवस्था सहित अस्पताल में तैनात महिला अधिकारियो /कर्मचारियों की पर्याप्त सुरक्षा पर चर्चा करने संयुक्त बैठक की गई आयोजित

Advertisement

जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस द्वारा गत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकश में जिले के मेडिकल कॉलेज सहित सभी शासकीय चिकित्सालयों एवं विभिन्न प्राइवेट चिकित्सालय प्रमुखो से अस्पताल परिसर सहित अस्पताल प्रबंधन में कार्यरत महिला स्टाप की सुरक्षा पर चर्चा करने बैठक आयोजित की गई, बैठक अपर कलेक्टर सरगुजा श्री सुनील नायक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री रोहित कुमार शाह की उपस्तिथि में आयोजित की गई बैठक में जिले के सभी चिकित्सालय संस्थान के प्रमुख शामिल हुए।

अपर कलेक्टर सरगुजा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा बैठक में शामिल सभी चिकित्सालय संस्थान के प्रमुखो से चिकित्सालय परिसर सुरक्षा पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए संस्थान प्रमुखो एवं प्रतिनिधियों से सुरक्षा सम्बन्धी समस्याओ की जानकारी ली गई, साथ ही अस्पताल परिसर के आस पास की स्थिति पर भी चर्चा कर अन्य आवश्यक सुरक्षा सम्बन्धी उपायों पर जानकारी प्राप्त की गई, बैठक के दौरान अस्पताल प्रबंधन संचालको कों अस्पताल परिसर में सीसीटीवी की पर्याप्त व्यवस्था रखने, इंट्री पॉइंट एवं एग्जिट पॉइंट पर पर्याप्त रौशनी व्यवस्था रखकर बेहतर क्वालिटी का सीसीटीवी कैमरा लगवाने पर चर्चा की गई, साथ ही अस्पताल परिसर में महिला एवं पुरुष गॉर्ड रखने पर चर्चा की गई, अस्पताल परिसर के आस पास असामाजिक तत्वों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या कंट्रोल रूम अथवा व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से देने पर चर्चा की गई, अस्पताल परिसर के खाली इलाकों में अस्पताल गॉर्ड कों पेट्रोलिंग पर लगाने, महिला वार्ड एवं महिला स्टाप परिसर में महिला गार्ड की तैनाती कर लगातार सख्त सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने पर चर्चा की गई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने सभी चिकित्सालय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु शाम 06 बजे से 12 बजे तक थाना स्तर पर पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा प्रत्येक चिकित्सालय संस्थानों की भौतिक सुरक्षा सत्यापन करने की जानकारी दी गई, अस्पताल प्रबंधन कों अपने परिसर के आसपास असामाजिक तत्वों की उपस्थिति पर तत्काल पुलिस टीम कों सूचित करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख़्ती से कार्यवाही की जा सके।

⏩ विभिन्न चिकित्सालय संस्थान प्रमुखो से अस्पताल प्रबंधन में कार्यरत महिला स्टाप के ड्यूटी के दौरान सुरक्षा एवं ड्यूटी के पश्चात घर जाने के समय प्रबंधक स्वयं रूचि लेकर महिला स्टाप की सुरक्षा का प्राथमिकता से ध्यान दे, सरगुजा पुलिस द्वारा अस्पताल परिसर एवं आसपास के संवेदनशील छेत्रों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग की उपस्थिति मौजूद रखने की भी जानकारी अस्पताल प्रबंधको कों दी गई।

⏩ बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर्स, विभिन्न प्राइवेट अस्पताल के संचालकगण, जिला प्रशासन एवं सरगुजा पुलिस के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *