विधानसभा सत्र के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

Advertisement

बलरामपुर, 03 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा का चतुर्थ सत्र 16 से 20 दिसम्बर 2024 तक आहूत किया गया है। सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित/अतारांकित विधानसभा प्रश्नों, स्थगन, शून्यकाल, आवश्वासनों, ध्यानाकर्षण, अशासकीय संकल्प, याचिका आदि की जानकारी निर्धारित समयावधि में शासन को प्रेषित किये जाने हेतु कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा द्वारा अपर कलेक्टर श्री इन्द्रजीत बर्मन मोबाइल नम्बर (97533-10969) को नोडल अधिकारी तथा प्रभारी अधीक्षक जिला कार्यालय श्री संजय कुमार मरई मोबाइल नम्बर (79746-61996) को विधानसभा सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विधानसभा सत्र के दौरान अवकाश प्रतिबंधित

छत्तीसगढ़ के षष्ठम् विधानसभा का चतुर्थ सत्र 16 से 20 दिसम्बर 2024 तक आहूत है। इस संबंध में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा 02 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2024 तक विधानसभा के दौरान जिले में पदस्थ समस्त शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है। विधानसभा सत्रावधि के दौरान समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय या मुख्यालय में रहेंगे। अति आवश्यक कार्य या अपरिहार्य कारणों से अवकाश पर जाने अथवा मुख्यालय छोड़ने की स्थिति में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों के अवकाश की स्वीकृति संबंधित विभाग के कार्यालय प्रमुख द्वारा एवं जिला स्तर के अधिकारी के अवकाश हेतु कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज से लिखित अनुमति प्राप्त करने के पश्चात् ही अवकाश पर प्रस्थान कर सकेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *