वर्षों से फरार वारंटी चढ़ा पुलिस के हत्थे

1 Min Read

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बलरामपुर रामानुजगंज श्री वेंकट वैभव रामनलाल (भापुसे) महोदय के निर्देशन पर न्यायालय में लंबित मामलों के निराकरण निराकरण करने हेतु फरार स्थाई वारेंट की धर पकड़ हेतु थानों/ चौकी प्रभारी की मीटिंग लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर रामानुजगंज विश्व दीपक त्रिपाठी

एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इमानुएल लकड़ा के निर्देशन पर थाना प्रभारी राजपुर कुमार चंदन सिंह के नेतृत्व में थाने में लंबित वारंटो की पकडने हेतु निर्देशित किया गया था

जिस तारतम्य में थाना राजपुर के स्थाई वारंटी जो मारपीट के मामले में अपने घर से घटना दिनांक से फरार चल रहे अभिषेक पाण्डेय पिता गौरीशंकर पाण्डेय उम्र 22 साल निवासी राजपुर जिला बलरामपुर को मुखबिर की सूचना पर उसके शकुंत स्थान से घेराबंदी कर पकड़ कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

पुलिस को कार्रवाई में सम्मिलित अधिकारी कर्मचारी:-थाना प्रभारी राजपुर श्री कुमार चंदन सिंह, प्रधान आर० अनिल पैकरा, रूपेश गुप्ता,हरि डनसेना, सैनिक कुशवंत गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *