वर्ष 2012 में प्रभारी मंत्री गरियाबंद जिला पून्नूराम मोहिले जी की घोषणा पर आज तक अमल नही

Advertisement
Advertisement

भाजपा का देवतुल्य कार्यकर्ताओं हो रहे परेशान

तालियों की गडगडाहट में मंत्री जी की घोषणा न जाने कहां खो गया

छुरा – गरियाबंद जिला के छुरा नगर में वर्ष 2012 में जिले के प्रभारी मंत्री पून्नूराम मोहिले,सासंद चन्दू लाल साहू ने नगर सुराज कार्यक्रम में नगर के उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री मोहिले ने छुरा नगर के वार्ड 13;14;15 के मकानों के छत के उपर से 11 के व्ही विद्युत लाइन को मोहल्ले वासियों के मांग पर हटाने के लिए दस लाख रुपये स्वीकृति की घोषणा किया मंत्री जी के घोषणा पर उपस्थित जन समुहों ने तालियों की गडगडाहट से मंत्री जी की घोषणा का स्वागत किया !

लेकिन मंत्री जी के घोषणा पर अमल आज तक नहीं हुआ , मंत्री जी ने घोषणा तो कर दिया लेकिन विद्युत विभाग गरियाबंद मोहल्ले वासी को डिमांड नोट बारह साल में चौबीस बार भेज चुका है मंत्री जी की घोषणा को पूरा करने के लिए छुरा नगर के मोहल्ले वासी पैसा विद्युत विभाग गरियाबंद को भुगतान करें तब मंत्री जी की घोषणा पूरा होगा,मोहल्ले वासी जब जब मंत्री मुख्यमंत्री कलेक्टर गरियाबंद को स्मरण पत्र भेजते हैं तब तब बिजली विभाग गरियाबंद के अधिकारी डिमांड नोट भेजकर पैसा पटाने के लिए नोटिस थमा देते हैं।

मंत्री जी की घोषणा पूरा करने के लिए जनता की जेब खाली होने के कारण समस्या का समाधान के लिये गरियाबंद कलेक्टर आफिस से बिजली विभाग,नगर पंचायत छुरा के बीच बारह साल से कागजी कार्यवाही कछुआ गति से चल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साया एवं जिला के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ,कलेक्टर दीपक अग्रवाल को पुनः स्मरण कराया गया है क्या घोषणा पर अमल हो गा कि पांच साल तक कागजी घोषणा दौडेगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *