वन मुख्यालय अरण्य भवन कर्मचारी अधिकारी संघ का चुनाव सम्पन्न,जागेश्वर भट्ट बने संघ के अध्यक्ष,

By
Advertisement
Advertisement

रायपुर,कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन मुख्यालय अरण्य भवन नवा रायपुर में मुख्यालय कर्मचारी अधिकारी   के अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। अध्यक्ष चुनाव में चार उमीदवार ने प्रत्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया जिसमे जागेश्वर भट्ट को सर्वाधिक 123  निशा यादव को 52  प्रवीण कुमार सिंह को 20  तथा  अनीश कुटारे को 16 मत प्राप्त हुआ। अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में कुल 223 मतदाता में से 212 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।

निर्वाचन मंडल में रीना मैथ्यूज, आनंद रविन्द्र,ननकेश्वर,हेमंत देशलहर, राकेश पटेल शामिल रहे जागेश्वर भट्ट  71 मतों से विजय घोषित किये गए । शांतिमय हुऐ इस चुनाव के लिए निर्वाचन मण्डल ने मतदाता का आभार माना।

कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक  एवं वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अरण्य भवन में  कर्मचारी अधिकारी के अध्यक्ष का चुनाव में विजय हुए  जागेश्वर भट्ट को अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने बधाई दी है। उन्होंने श्री भट्ट को अपने दायित्वों के साथ कर्मचारी हित में कार्य करने हेतु अग्रिम बधाई दी है।

नवा रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक संतोष वर्मा ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री भट्ट को बधाई देते हुए संगठन एवं फेडरेशन को मजबूती प्रदान करते हुए निरंतर कर्मचारी हित में कार्य करने का संदेश दिया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *