लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान से प्रभावित होकर 03 ईनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

By
Advertisement

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला ने बताया कि दंतेवाड़ा DRG कार्यालय में मंगलवार को 3 इनामी माओवादियों ने उच्च पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्म समर्पण किया है।जिसमें दरभा डिवीजन डीव्हीसीएम सुरक्षा दलम सदस्य/सेक्शन डिप्टी कमाण्डर कुमारी मासे माड़वी जिस पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था,

नेलनार एलओएस सदस्य रामबती कुंजाम जिस पर 2 लाख रुपए का इनाम घोषित था और वेड़मा आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष देवा उर्फ नरेश माड़वी जिस पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित था, ने दंतेवाड़ा पुलिस की पुनर्वास नीति लोन वर्राटू अभियान के तहत आत्म समर्पण किया है

बता दें कि जिला दन्तेवाड़ा में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन लोन वर्राटू (घर वापस आईये) अभियान तथा छ0ग० शासन की “पुनर्वास नीति” के तहत जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के द्वारा भटके हुए माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए लगातार संपर्क एवं संवाद कर शासन की नक्सल पुनर्वास नीति का व्यापक प्रचार-प्रसार गाँव-गाँव तक किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *