लिव-इन में रह रही युवती प्रेग्नेंट…अबॉर्शन के बाद मौत: सरगुजा में बॉयफ्रेंड ने खिलाई दवा; गर्भपात के बाद बिगड़ी थी तबीयत

2 Min Read

छत्तीसगढ़ के सरगुजा में लिव-इन में रह रही युवती की अबॉर्शन के बाद मौत हो गई। युवती और आरोपी युवक का प्रेम संबंध था, दोनों लिव-इन में थे। युवती प्रेग्नेंट हुई तो युवक ने उसे अबॉर्शन की दवाई खिला दी। युवती का गर्भपात हो गया, लेकिन उसकी हालत बिगड़ गई।

युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना एक महीने पहले की है। जांच के बाद जब पूरा खुलासा हुआ तो गुरुवार को पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार।

पुलिस ने आरोपी प्रेमी को किया गिरफ्तार।

एबॉर्शन के बाद बिगड़ी हालत

जानकारी के मुताबिक, बतौली थाना क्षेत्र की युवती (20) का प्रेम संबंध रायगढ़ जिले के कापू निवासी युवक राजकुमार चौहान के साथ था। अक्टूबर के पहले हफ्ते में वह घर से सहेली के साथ अंबिकापुर जाने की बात कह कर निकली थी। युवती कुछ दिनों तक युवक के साथ लिव-इन-रिलेशन में भी रही। इस दौरान गर्भवती हो गई।

4 दिनों बाद युवती वापस घर पहुंची तो उसके पैरों में सूजन थी और उसकी हालत ठीक नहीं थी। पूछताछ में उसने परिजनों को कोई जानकारी नहीं दी। परिजनों ने उसे बतौली अस्पताल में दाखिल किया। बतौली CHC में जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। 12 अक्टूबर को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। इसके बाद 15 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जांच में हुआ खुलासा, प्रेमी गिरफ्तार

पुलिस जांच में पता चला कि चांदनी यादव का प्रेम संबंध राजकुमार चौहान के साथ था और उसने ही प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन की दवा खिला दी थी। बतौली थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजकुमार चौहान (22) निवासी कापू, जिला रायगढ़ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 314 के तहत अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *