लिटिल पर्ल्स स्कूल के वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया उद्घाटन

By
Advertisement
Advertisement

बच्चों ने नृत्य और संगीत से मोहा मन, मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे वुमेंस ऑर्गनाइजेशन (सर्वो) चक्रधरपुर द्वारा संचालित लिटिल पर्ल्स स्कूल का वार्षिक समारोह शनिवार को महात्मा गांधी सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने बतौर मुख्य अतिथि किया।

सर्वो की सचिव भारती मीणा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया, जिसके बाद नर्सरी की बच्चियों ने गणेश वंदना से समारोह की शुरुआत की। स्कूल के नर्सरी और प्री-नर्सरी के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासमय बना दिया।

इस अवसर पर स्कूल की सचिव पूजा चौधरी और फातिमा, प्राचार्या अलगा बोस, सहायक प्राचार्या तनुजा शुक्ला सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। सर्वो की उपाध्यक्षा दिव्या, लोपमुद्रा मिश्र, पुष्पांजलि सहित अन्य सदस्याएं भी कार्यक्रम का हिस्सा बनीं।

कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *