लावारिस वाहन के संबंध में प्रस्तुत करें मालिकाना हक

Advertisement

बलरामपुर 02 अगस्त 2024/ अनुविभागीय दण्डाधिकारी बलरामपुर ने बताया है कि थाना बलरामपुर में 17 दोपहिया वाहन जो लावारिस हालत में है। उक्त वाहनों के संबंध में जिस किसी व्यक्ति के नाम में पंजीकृत हो तो वाहन स्वामी अपने रजिस्ट्रेशन पंजी के साथ तथा बिना पहचान योग्य दोपहिया वाहन के संबंध में पहचान चिन्ह एवं दस्तावेज लेकर न्यायालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी बलरामपुर के कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

वाहनों की सूची संबंधित थाने व कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी बलरामपुर के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। समाचार प्रकाशन के 15 दिवस के भीतर वाहनों के मालिकाना हक के संबंधित किसी प्रकार की दावा आपत्ति नहीं पाए जाने के स्थिति
में एक पक्षीय/नीलामी की कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *