रोटरी क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, सदस्यों का किया गया सम्मान

By
Advertisement
Advertisement

जगदलपुर– रोटरी क्लब ऑफ़ जगदलपुर का 53 वॉ शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होटल अविनाश इंटरनेशनल में संपन्न हुआ।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में के. प्रवीण कुमार ईडी एनएमडीसी स्टील लिमिटेड रहे।सत्र 2024-25 रोटरी अध्यक्ष पद के लिए रोटेरियन सीए विवेक सोनी, सचिव साइन वर्गीस साजी,इनरव्हील क्लब अध्यक्ष डॉ सरिता थॉमस, सचिव रेशमा चामड़िया,रोटरेक्ट कल्ब क्लब अध्यक्ष दिव्यांश सिंघल एवं सचिव के. वेंकटेश्वर राव को शपथ दिलाई गई.

कार्यक्रम में सत्र 2023- 2024 के अध्यक्ष दिनेश कागोत द्वारा वर्तमान अध्यक्ष विवेक सोनी को क्लब की पिन और चार्टर देकर पद भार सौपा।रोटेरियन सचिव डॉ मनोज थॉमस ने अपना पद व पिन सचिव रोटेरियन साइन  वर्गीस को दिया।

इसके साथ ही सत्र 2023- 2024 इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा ममता सिंह राणा द्वारा वर्तमान अध्यक्ष डॉ सरिता थॉमस को पिन व चार्टर देकर पद सौपा गया।सचिव पद की जिम्मेदारी रेशमा चामड़िया को मिली।रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कागोत व वर्तमान अध्यक्ष विवेक सोनी ने विगत एवं वर्तमान वर्षों में की गई सेवा की गतिविधियों की जानकारी दी।सचिव डॉक्टर मनोज थॉमस ने वर्ष भर किये गए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि के प्रवीण कुमार ने कहा मानवता की सेवा ही हमारा धर्म होना चाहिए। सामाजिक क्षेत्र के जागरूकता मे अग्रणी भूमिका रहती है। स्वास्थ्य के लिए हो चाहे शिक्षा के लिए हो जागरूकता के साथ सेवा मे लगे रहते हैं।कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन अमित जैन एवं आभार साइन वर्गीस ने किया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *