रॉन्ग नम्बर से शुरू प्यार सीहोर तक ले गया
दो – दो बच्चों की माओं को

2 Min Read
Advertisement

कोंडागांव जिले के थाना कोतवाली में दो महिला बुधियारिन एवं कालेंद्र के लापता होने की सूचना बुधियारिन के ससुर और कालेंद्र के पति ने 26 जून  दर्ज कराई।

दोनों महिलाएं अपने मायक जाने की बात कहकर निकली थीं। उनके न पहुंचने और उनके मोबाइल फोन स्विच ऑफ रहने और  उनके लापता होने की सूचना परिजनों ने थाने में दी । इसके बाद  पुलिस ने दोनों महिलाओं की तलाश शुरू की।


साइबर सेल की मदद से उनके मोबाइल लोकेशन  ट्रेस करने पर उनका लोकेशन  मध्य प्रदेश के सीहोरइन पाया गया ।
 
पुलिस ने दोनों महिलाओं को बच्चों समेत शाजापुर से सीताराम पुरबिया और सिहोर के श्यामपुर से भैरूसिंह गालवी के पास से बरामद किया, दोनों बहनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके मोबाइल से रॉन्ग नंबर पर कॉल लग गया था, इसके बाद उनकी बातचीत शुरू हो गई। दोनों बहनें अलग-अलग युवकों से करीब एक माह तक बात करती रहीं, इस दौरान उनमें प्यार हो गया और वे भाग कर उनके पास चली गईं और शादी कर ली ।
दोनों महिलाएं अपने साथ अपने अपने  बच्चों को भी साथ ले गईं।


कोंड़ागांव थाना प्रभारी के अनुसार  महिलाओं को वहां से थाना केशकाल लाकर पूछताछ की गई।
दोनों महिलाओं ने बताया कि वे बालिग हैं और उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है ।


पुलिस उनके परिजनों को इसकी सूचना देकर दोनों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के यहां पेश करने की तैयारी कर रही है ।  वहां से जो भी निर्णय होगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *