राष्ट्रपति महोत्सव स्थल पर बस्तर पंडुम के अंतर्गत लगाए गए विभिन्न प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण करेंगी

By
Advertisement

जगदलपुर । वे बस्तर की पारंपरिक हस्तशिल्प, जनजातीय कलाओं, लोकवेशभूषा और स्थानीय उत्पादों का अवलोकन करेंगी.

कलाकारों और शिल्पकारों से संवाद करेंगी. इस दौरान विशिष्ट अतिथियों के साथ भेंट और समूह छायाचित्रण का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है.

इसके पश्चात राष्ट्रपति मुख्य समारोह में भाग लेंगी, जहां छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित ‘बस्तर पंडुम 2026’ महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा.

समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी और दीप प्रज्वलन के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा.

इस दौरान बस्तर की समृद्ध जनजातीय संस्कृति पर आधारित पारंपरिक आदिवासी नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी.

मुख्यमंत्री और राज्यपाल के बाद कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगी.

कार्यक्रम के समापन के बाद राष्ट्रपति जगदलपुर से रायपुर होते हुए नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *